फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चाचा-भतीजे को घायल कर लूटे 84 हजार 

Thu, 06 Apr 2017 11:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मसूर बेच कर लौटते डंडा मारकर गिरा दी बाइक
टिकान घाट के पास हुई राहजनी 

टिकान घाट के पास बदमाशों ने डंडा मारकर चलती बाइक गिरा दी और बाइक पर सवार चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की पिटाई कर 84 हजार रुपये लूट लिए। सिर पर डंडा लगने से चाचा-भतीजे घायल हो गए। पीड़ित किसान लखीमपुर शहर स्थित राजापुर मंडी से मसूर बेचकर घर वापस आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले गई और उनका उपचार करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की सुरागकशी शुरू कर दी है। 
गांव मुखलिशपुर निवासी कौशल गुप्ता ने बताया कि वह बुधवार को गांव निवासी अपने भांजे पंकज गुप्ता के साथ मसूर बेचने लखीमपुर शहर स्थित राजापुर मंडी गए थे। उनके पास 84 हजार रुपये और पंकज के पास 22 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि वह लखीमपुर से दोनों प्राइवेट बस में सवार हुए और अख्तियारपुर बस स्टैंड पर उतर गए। जहां से उन्होंने अपने भतीजे राजेश को सेलफोन पर कॉल की और उसे बाइक समेत बुला लिया। राजेश के आने पर दोनों लोग उसकी बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव पहुंचने से पहले टिकान घाट के पास सुनसान जगह पर पहले से ही घात लगाए बैठे करीब छह बदमाशों ने उनकी चलती बाइक पर लाठियों से प्रहार कर दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाशों ने तीनों को दबोच लिया और तलाशी लेने लगे। राजेश और कौशल ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे सिर फटने से दोनों लहूलुहान हो गए। बदमाशों ने कौशल से 84 हजार रुपये लूट लिए, जबकि पंकज बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला। पंकज ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती। बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस नें दोनों घायलों को सीएचसी ईसानगर में प्राथमिक उपचार कराया। घायल कौशल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ शिवानंद पटेल ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स .
कहीं घर से तो नहीं थी मुखबिरी
धौरहरा। गांव मुखलिशपुर के पास टिकान घाट पर किसान कौशल गुप्ता और उसके भांजे गुप्ता के साथ हुई राहजनी की घटना में पुलिस को शक है कि कहीं मुखबिर उसका कोई नजदीकी तो नहीं है। कौशल के मुताबिक बदमाशों ने सबसे पहले उसी पर तमंचा लगाया और कहा कि पैसा कहां है, जो मंडी से लेकर आए हो। एसओ शिवानंद पटेल ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें