अमीन हत्याकांड
खुलासे को अंधेरे में हाथपैर चला रही पुलिस
अमीन अशोक श्रीवास्तव मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के हाथ भले ही अब तक कोई ठोस क्लू न लगे हों, पर उसकी जांच मे तेजी जरूर देखने को मिल रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार रात महेवागंज कस्बे से एक युवक को घर दबोच लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लिया है।
बताते चलें कि थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में 21 जुलाई को अमीन अशोक श्रीवास्तव की बाइक सवार पांच बदमाशों ने तेतारपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे उनका मोबाइल, रिवाल्वर और चेन भी लूट ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में कई टीमें लगी हुई हैं। एसपी अखिलेश चौरसिया ने क्राइम ब्रांच को भी लगा रखा है। शनिवार की रात फूलबेहड़ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रात कस्बे से एक युवक को पकड़ा है। उससे थाने मे कई घंटे पूछताछ करने के बाद उसे सदर क्षेत्र में पुलिस ले गई है। एसओ आनंद शाही ने बताया कि युवक को पकड़ा नहीं गया है, बल्कि उसे पूछताछ के लिए लाया गया है।