कोतवाली सदर क्षेत्र स्थिति कांशीराम कॉलोनी में शिकायत करने पर कुछ लोगों ने एक महिला और उसके पुत्र की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली सदर क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी लालपुर निवासी सरोजनी ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि बुधवार की रात मकान में उसका पुत्र आदर्श सो रहा था। लगभग 1.30 बजे कॉलोनी के ही कुुछ लोग आए और दरवाजा खुलवाया। घुसते ही उक्त लोगों ने लाठी डंडों से उसके पुत्र की पिटाई शुरू कर दी। सरोजनी ने बताया कि सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंची तो उन लोगों ने उसके भी सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। सरोजनी ने एसपी को बताया है कि हमलावरों में एक व्यक्ति सट्टा खिलवाने का कार्य करता है। इससे मोहल्ले में बाहरी लोगों का आना जाना रहता है। सट्टा खेलवाने को मना करने के कारण वह व्यक्ति रंजिश मानता है। सरोजनी ने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।