फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से भिड़ी कार, तीन घायल

Fri, 12 Jun 2015 07:43 PM IST
उचौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर राजानगर कोठी के पास खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित कार जा भिड़ी, जिससे  उसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

हाइवे पर चौकी क्षेत्र में उचौलिया नहर के निकट राजानगर कोठी के सामने शुक्रवार सुबह पांच बजे सीतापुर की ओर से आ रही कार पहिया पंक्चर होने की वजह से खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई, जिससे कार सवार नौशाद पुत्र निसार  निवासी कैंटनगर गोरखपुर, जितेंद्र उपाध्याय पुत्र कमल उपाध्याय निवासी बस्ता जौनपुर, अकील पुत्र शकील निवासी बरेली घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा सवार तीनों युवकों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया है। इनोवा सवार लोग गोरखपुर से रुड़की (उत्तराखंड) जा रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें