हाइवे पर राजानगर कोठी के पास खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित कार जा भिड़ी, जिससे उसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है।
हाइवे पर चौकी क्षेत्र में उचौलिया नहर के निकट राजानगर कोठी के सामने शुक्रवार सुबह पांच बजे सीतापुर की ओर से आ रही कार पहिया पंक्चर होने की वजह से खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई, जिससे कार सवार नौशाद पुत्र निसार निवासी कैंटनगर गोरखपुर, जितेंद्र उपाध्याय पुत्र कमल उपाध्याय निवासी बस्ता जौनपुर, अकील पुत्र शकील निवासी बरेली घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा सवार तीनों युवकों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया है। इनोवा सवार लोग गोरखपुर से रुड़की (उत्तराखंड) जा रहे थे।