फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत 15 किग्रा सफेद धातु पकड़ी

Sun, 03 May 2015 11:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड पर शनिवार की रात में गश्त के दौरान पसगवां थाना पुलिस ने एक बुलेरो सवार दो लोगों के पास से चार लाख की नकदी, 15 किलो सफेद धातु की पायल और 2400 रुपये नेपाली करेंसी बरामद की हैै। पकड़े गए लोग चार लाख की नकदी और पायलों के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा सके हैं। लिहाजा एसपी अरविंद सेन ने मामले की जांच वाणिज्य कर और आयकर विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया है कि पसगवां एसओ देवसिंह यादव मयफोर्स शनिवार की रात गश्त पर थे। करीब दो बजे बुलेरो मोहम्मदी से शाहजहांपुर की ओर जा रही थी, जिसे रोकने को टार्च की रोशनी से इशारा किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। इस पर पीछा कर गाड़ी को ताजपुर चौकी क्षेत्र में पकड़ा गया। गाड़ी सवार की पहचान उवैद अहमद और सुयेब अहमद निवासी मिहीपुरवा थाना मोतीपुर जिला बहराइच और चालक राहुल यादव के तौर पर हुई। तलाशी में गाड़ी से चार लाख की नकदी, 15 किग्रा पुरानी पायल और 2400 रुपये नेपाली बरामद हुए है। इसके कोई कागजात नहीं मिले हैं। लिहाजा मामला तस्करी का मानते हुए पुलिस ने माल औैर रुपये कब्जे में लिए हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया हैै कि बहराइच से आगरा जा रहे थे। वहां से पायल खरीद कर लाते हैं, जिसे बहराइच में बेचते हैं। पुरानी पायलों पर आगरा में पुलिस भी कराते हैं। एसपी ने मामले की जांच वाणिज्य कर और आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दी है। जबकि पकड़े गए कारोबारियों को उनके परिवार वालोें के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें