फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लोगों पर जानलेवा हमले और आगजनी का मामला दर्ज

Wed, 27 Jan 2016 05:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव पिपरिया निवासी सुंदरलाल की पत्नी आशा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 20 जनवरी की रात को नामजद 11 आरोपियों ने घर में घुसकर उसके पति सुंदरलाल पर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर का सामान तोड़ डाला और फिर घर में आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने घायल सुंदरलाल का मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर के मुताबिक सभी 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें पिपरिया गांव निवासी सर्वेश वर्मा, असगर, रंजीत, पूनम वर्मा पत्नी रिंकू उर्फ योगेंद्र वर्मा, योगेंद्र वर्मा, जबरैल, टेलर, सुशील, छोटेलाल, जयंद और शिवदत्त के नाम शामिल हैं। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 307, 427, 323, 504, 506, 436 में मुकदमा दर्ज करू जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें