नीमगांव थाना क्षेत्र में अपनी मां को दवा दिलाने जा रहे एक युवक की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
खुर्रमनगर निवासी सईद मोहम्मद अपनी मां सेहजहां को लेकर गोला अस्पताल जा रहा था। रास्ते में बेलहरी और जड़ौरा गांव के बीच गोला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सईद मोहम्मद का पैर टूट गया जबकि सेहजहां के सिर में चोट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। गोला में एंबुलेंस न होने से बेहजम से करीब एक घंटे में एंबुलेंस पहुंची। बता दें कि बेलहरी गांव के आगे सड़क काफी खराब होने से आएदिन हादसे होते रहते हैं।