- घर में घुसकर युवती से रेप करते धरा गया था आरोपी
युवती के साथ घर में घुसकर रेप करते पकड़े गए युवक ने पहले निकाह करने की हामी भर ली। जब वह युवती के परिवार वालों के चंगुल से छूटकर बाहर निकला तो निकाह करने से इंकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन कमरे में सो रही थी। रात में गांव का ही इकबाल उसके घर में घुस आया और कमरे में सो रही पुत्री को दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुत्री के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए और आरोपी को घर के अंदर ही दबोच लिया। इस दौरान आरोपी युवती की मां और भाई से माफी मांगने लगा, लेकिन परिवार वाले उसके ऊपर निकाह करने का दबाव बनाने लगे। काफी ना नुकर करने के बाद वह निकाह के लिए राजी हो गया। इसके बाद जब वह परिवार वालों के चंगुल से छूटकर घर से बाहर निकला तो उसकी नीयत बदल गई। युवती के भाई ने बताया कि आरोपी इकबाल ने निकाह करने से मना कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।