नगर की सरायन नदी के निकट मकान में बनी दुकानों में चोरों ने ताले तोड़ डाले। चोरी में असफल रहने पर घर से खाली सिलेंडर उठा ले गए हैं।
मोहम्मदी रोड सरायन नदी के निकट रामदुलारे वर्मा के मकान में दुकानें बनी हैं। चोरों ने मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर चोरी का प्रयास किया। बिजली न होने और गर्मी के कारण घर के सारे लोग आंगन में ही सो रहे थे, जिससे चोर मकसद में कामयाब न हो सके। चोरों ने सीढ़ियों से उतरकर तीन दुकानों के ताले तोड़े। शटर खोल न पाने से वे चोरी में असफल रहे। जाते जाते रामदुलारे वर्मा के आंगन में रखा खाली गैस सिलेंडर उठा ले गए हैं। गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।