फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ससुरालियों पर लगाया  बहन की हत्या का आरोप

Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव कचियानी छह दिन पहले हुई अनीता की मौत का मामला
विज्ञापन

मितौली सीओ को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
थाना क्षेत्र के गांव कचियानी में छह दिन पहले हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने सीओ मितौली को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा गालिब निवासी सर्वेश कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि उसने अपनी बहन अनीता की शादी मितौली के गांव कचियानी निवासी सतीश चंद्र के बेटे सुशील कुमार के साथ अप्रैल 2016 में की थी। आरोप है कि ससुराल वाले बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। सर्वेश ने बताया कि दहेज की खातिर अनीता के साथ ससुराल वाले आए दिए मार-पीट करते थे। आरोप है कि 12 फरवरी को ससुराल वालों ने अनीता को पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर जब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचें, तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि जब वह बहन का शव अपने घर ले जाने की कोशिश करने लगा, तो आरोपी ससुराल वालों ने फायरिंग कर धमकाया। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी मौके से भाग गए। सर्वेश ने तहरीर में पति सुशील, ससुर सतीश चंद्र, सास गीता देवी, ननद सुमिता देवी सहित एक दर्जन लोगों पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें