फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी चचेरे बहनोई और  उसके पिता को जेल

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलिया में हुई फायरिंग में छह लोगों के घायल होने का मामला
विज्ञापन

 जिला पंचायत सदस्य के पति समेत छह लोगों को फायरिंग कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे बहनोई और उसके पिता को बंदूक समेत जेल भेज दिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम जिला पंचायत सदस्य के पति करुण राना पर उनके चचेरे बहनोई ने बंदूक से गोली चला दी थी जिसमें उनके साथ ही रामप्रवेश, सुखीराम, राजेंद्र आदि घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी के घर को भीड़ ने घेर लिया था जिसमें उस घर से फिर फायर हुए और अरुण कुमार व जराखन को गोली लगी थी।  इस मामले में पुलिस ने करुण के भाई अरुण कुमार की तहरीर पर रामस्वरूप उनके पुत्र जितेंद्र, जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रहे और पूर्व रेंजर श्याम किशोर, उनके भाई जवाहर निवासी सरखना के खिलाफ जान से मारने के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य पति के चचेरे बहनोई जितेंद्र तथा उसके पिता रामस्वरूप को जेल भेज दिया। साथ ही एक बंदूक और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। चौकी इंचार्ज जयकरन सिंह भदौरिया ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है जबकि दो अभी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें