थाना क्षेत्र फरधान में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने और अभद्रता करने को लेकर एक ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी छोटे र्साइं ने थाना फरधान में तहरीर देकर बताया है कि वह सीतापुर में मजदूरी करता है। उसने ग्राम प्रधान के विरुद्ध समाजवादी पेंशन योजना में भ्रष्टाचार करने की शिकायत की थी। इससे नाराज ग्राम प्रधान ने उसकी नामौजूदगी में उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी नाजमी और बच्चों की पिटाई की और सामान तोड़ दिया। छोटे ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली है।