मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर पुलिस चौकी के समीप नेशनल हाइवे पर बोझिया गांव निवासी अवनीश पटेल की मोबिल और स्पेयरपार्ट की दुकान है। रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान से आठ लाख कीमत का मोबिल, ग्रीस और स्पेयरपार्ट चोरी कर लिया है। घटना की जानकारी पर सुबह पहुंचे दुकान मालिक ने देखा कि वहां पर किसी भारी वाहन को खड़ा कर सामान चोरी किया गया है, जिसके टायर दुकान के बाहर बने थे। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी से पुलिस की गश्त और सक्रियता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।