फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 06 Jun 2015 07:55 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में सक्रिय चोरों ने मोबाइल की एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस ने मौका-मुआयना किया लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं लिखी है। कस्बे में मेन रोड पर न्यू आर के मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की रात में चोरो ने दुकान के  शटर में लगा ताला तोड़ दिया और तमाम सामान पार कर ले गए। दुकान मालिक श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि दुकान में ताला डालकर वह शाम को घर चला गया था, सुबह पड़ोसियों ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी। श्रवण के मुताबिक दुकान में रखे आठ हजार रुपये नकदी, 10 हजार रुपये के विभिन्न कंपनियों के रिचार्ज तथा तमाम सामान, नए मोबाइल सेट समेत तमाम सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने दुकान पर जाकर घटना की जानकारी ली, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें