कस्बे में चल रहे मेले में आया सीतापुर जिले का युवक रहस्यमय हालात में कहीं लापता हो गया, कई दिनों तक उसकी खोजबीन करने के बाद भी जब सुराग नहीं लगा तो पिता ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए मैगलगंज थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी रामभरोसे का 18 वर्षीय पुत्र रघुनंदन 11 दिसंबर की शाम मैगलगंज कस्बे में चल रहे मेला देखने की बात कहकर घर से आया था लेकिन जब अगली सुबह तक वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मेले में लोगो और दुकानदारों को फोटो दिखाकर उसका पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन वहां उसका कोई पता नहीं लगा। सात दिनों तक वे उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा तो पिता रामभरोसे ने पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।