फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवारों ने वाणिज्य कर अधिकारी को लूटा

Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  उचौलिया (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्यूटी के लिए निकले थे अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई वारदात 
सीतापुर में तैनात वाणिज्य कर अधिकारी को बोलेरो सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर वाहन में बैठा लिया और रास्ते में असलहों के बल पर उनके साथ लूटपाट की। बाद में उन्हें गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। अधिकारी ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहल्ला हुंडाल खेल निवासी रविंद्र अग्निहोत्री सीतापुर में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह शाहजहांपुर से ड्यूटी के लिए सीतापुर जाने के लिए जाने के लिए निकले। रास्ते में बोलेरो आकर रुकी। उसमें सवार लुटेरों ने उन्हें लिफ्ट देकर वाहन में बैठा लिया। रास्ते में उनकी पिटाई कर असलहों के बल पर उनके साथ लूटपाट की। बाद में बदमाश उन्हें उचौलिया से दो किलोमीटर पश्चिम सुखेता पुल के निकट गाड़ी से फेंककर भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि लुटेरे उनके पास से दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, एक घड़ी और छह हजार रुपये की नगदी लूट ले गए। पीड़ित अधिकारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ पसगवां ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें