फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला शव

Wed, 10 Feb 2016 06:25 PM IST
ओयल (खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना की ओयल चौकी क्षेत्र के गांव जाम मुबारकपुर के पास रास्ते में नीम के पेड़ पर फांसी से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है, जो इसी थाना क्षेत्र के गांव गौरिया भीलम का निवासी था। मृतक के परिवार वालों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है क्योंकि मृृतक की जेब से एक युवती का फोटो भी मिला है, जो उसी गांव का निवासी है।
विज्ञापन

गौरिया भीलम निवासी 20 वर्षीय राजकिशोर वर्मा उर्फ राजू घरों में पेंटिंग का काम करता था। वह मंगलवार को घर से निकला था, जिसके बाद नहीं लौटा। देरशाम तक युवक के न लौटने पर परिवार वाले उसके कहीं रुक जाने की बात सोचकर निश्चिंत हो गए। बुधवार की सुबह राहगीरों ने युवक का शव नीम के पेड़ में फांसी से लटकता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ लोगों ने शव की पहचान राजकिशोर उर्फ राजू के तौर पर करते हुए सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर तलाशी ली तो उसकी जेब से दो एटीएम, आईडी कार्ड और युवती के फोटो मिले। जबकि उसके दो मोबाइल नहीं बरामद हुए। मृतक के चाचा आनंद ने बताया कि राजू मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। उसका जाम मुबारकपुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग था, जिसके साथ वह शादी करना चाहता था। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने राजू की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन


परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अरविंद कुमार राय, ओयल चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें