फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला शव

Wed, 25 Feb 2015 08:07 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव डंडूरी में घर से नाराज होकर गए 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन

एसओ आरके यादव ने बताया कि गांव डंडूरी निवासी 40 वर्षीय बसंत गौतम ने मंगलवार की रात अधिक शराब पी रखी थी, जिसके चलते उसकी बड़े पुत्र अवधेश से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर बसंत रात में ही कहीं चला गया। गुस्साए घरवालों ने उसकी खोजबीन भी नहीं की। इधर बुधवार की सुबह गांव के पश्चिम शौच को गए लोगों ने उसका शव एक पेड़ से लटकता देखा। यह खबर गांव में फैली तो भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। उधर एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें