फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में खून से रंगी सड़कें, पांच की मौत

Fri, 25 Mar 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो, लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- होली पर बीते 40 घंटों में हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं
विज्ञापन

होली पर बीते 40 घंटे में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। उधर, सड़क हादसों से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल समेत शहर के निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया। थाना भीरा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि थाना फरधान इलाके में स्कूटी की टक्कर से राहगीर की जान चली गई। तीसरी घटना में रजागंज क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। बाइक शव के ऊपर पड़ी थी। आशंका जताई गई है कि अज्ञात वाहन से टकराकर यह हादसा हुआ। चौथी घटना में होली मिलने जा रहे बीडीसी सदस्य की बाइक नीलगाय से टकरा गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गए और बाद में दम तोड़ दिया। पांचवीं घटना में निघासन क्षेत्र के तारानगर चौराहे पर आमने सामने बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, महिला घायल 
लखीमपुर खीरी। थाना क्षेत्र भीरा के ग्राम दीदार टांडा निवासी गंगाराम के 45 वर्षीय पुत्र द्वारिका प्रसाद बुधवार को साइकिल से अपनी पत्नी के साथ ससुराल ग्राम मन्ना टांडा जा रहे थे रास्ते में बरमबाबा चौराहे पर ट्रक की चपेट में आ गए। इससे द्वारिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सावित्री घायल हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम दनियारपुर निवासी मंशाराम का 35 वर्षीय पुत्र राजेश कश्यप लगभग पांच वर्षों से मोहल्ला बरखेरवा में रहता था। बुधवार को पैदल जा रहा था तभी एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।  

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
रजागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 23 वर्षीय श्रीकांत लोध बीती रात्रि अपनी बाइक से ग्राम अमकोटवा वहेरवा रिश्तेदारी में होली मिलने गए थे। होली मिलकर देर रात्रि तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश की। जिस पर श्रीकांत मृत अवस्था में नौगवां के पास गंदे नाले में बाइक के नीचे दबा मिला। आशंका है कि किसी वाहन से टकराकर वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर शव का अंतिम संस्कार किया। उधर, पीलीभीत बस्ती राज्य मार्ग पर गोला लखीमपुर मार्ग पर ग्राम जलालपुर के निकट हुए बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार मोहम्म्द रवी निवासी जलालपुर गंभीर घायल हो गए, जिसे परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में रजागंज के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत हुई, जिसमें बाइक सवार गोला निवासी 35 वर्षीय पप्पू और उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नीलगाय से टकराकर बीडीसी सदस्य की मौत
अमीरनगर। होली मिलने जा रहे ग्राम पंचायत कुंभी के मजरा निवासी बीडीसी सदस्य 38 वर्षीय शिवलाल गांव हरीनगर गए थे, वहां से देर शाम साइकिल से वापस आते समय लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर इलाहाबाद बैंक के निकट नीलगाय से टक्कर हो जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शिवलाल ने दम तोड़ दिया। मृतक शिवलाल की पत्नी गुड्डी और दस वर्षीय पुत्री रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवलाल मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था, शिवलाल के गुजर जाने से उसकी पत्नी और पुत्री बेसहारा हो गई है।
विज्ञापन


बाइक भिड़ंत में दो घायल एक की मौत
निघासन। गांव अदलाबाद निवासी 23 वर्षीय पप्पू दो दिन पहले अपनी ससुराल गया था। गुरुवार दोपहर बाद वह अपनी बाइक से घर वापस आ रहे थे। तारानगर चौराहे पर सामने से तेज रफ्तार बाइक पप्पू की बाइक से जा भिड़ी। बाइक पर सवार तीनों लोग गिर गए। पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार फूलबेहड़ निवासी विनोद और सुशील भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें