फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर दंपति को लूटा क्रासर...

Mon, 12 Jun 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विरोध करने पर पति को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन

बोलेरो से बेटी को विदा कराने जा रहा था परिवार 
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र से बेटी को विदा कराने बहराइच जिले के कारीकोट जा रहे बोलेरो सवार दंपति और उनकी दो पुत्रियों की बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और उनकी पिटाई कर दी। बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर पति बालकराम को चाकू मारकर घायल कर दिया और गहने और नकदी लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ने का दावा किया है। 
विज्ञापन

थाना लहरपुर के गांव रमुआपुर निवासी बालकराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी 10 जून को बहराइच जिले के कारीकोट से की थी। सोमवार को पत्नी और दो पुत्रियों को लेकर वह बोलेरो से पुत्री को विदा कराने जा रहे थे। ढखेरवा नानकार गांव के पास उन्हें लगा कि बाइक सवार उसका पीछा कर रहे हैं। इस पर उसने बोलेरो रोक दी। इसी बीच पहुंची बाइक पर सवार तीन लुटेरों असलहों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने पत्नी और दोनों पुत्रियों की पिटाई की। बदमाश पत्नी का सोने का माला, कान के टॉप्स और नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के तुरंत बाद उन्होंने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उधर कोतवाल जयकरन सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें