फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक  सवार दो भाइयों की मौत 

Sat, 10 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरवर।
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरवर हायडिल के पास हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

 बाइक से खेत पर जा रहे दो युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। 
पुलिस के अनुसार बरवर कस्बे के मोहल्ला मौलवीगंज निवासी 32 वर्षीय शिवकुमार  अपने मौसेरे भाई ग्राम पतवन निवासी 28 वर्षीय सुनील के साथ बाइक से खेत पर जा रहे थे। सामने से डीएससीएल चीनी मिल से निकलकर गन्ना भरने रामपुर मिश्र केंद्र पर जा रहे ट्रक ने बरवर हाइयडल के पास बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतकों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शवों को देखकर उनमें चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस ने मृतक शिवकुमार के पिता राजाराम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों युवक विवाहित थे, लेकिन उनके कोई बच्चे नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें