कोतवाली सदर क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने मायके जा रही एक महिला के कुंडल नोच लिए हैं। इससे महिला को चोट भी आई है।
कोतवाली सदर के ग्राम कोढ़ैया निवासी धर्मेंद्र की पत्नी सरिता देवी शुक्रवार की शाम लगभग 7.00 बजे अपने भाई के साथ मोटर साइकिल से अपने मायके थाना खीरी क्षेत्र के गांव बैरागर जा रही थी। एलआरपी और राजापुर के बीच बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल नोच लिए इसमें महिला को चोट भी आई है। महिला ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया है पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछतांछ कर रही है।