फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे बाइक सवार युवक की जान गई

Sat, 14 Nov 2015 11:04 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल जा रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मृतक की शिनाख्त कराई। घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी गया प्रसाद का पुत्र दयाशंकर (22) मझगईं चौकी क्षेत्र के गांव छब्बापुरवा निवासी रामचंद्र मौर्य के यहां ससुराल जा रहा था। शाम करीब 6.30 बजे दुबहा क्रेशर के आगे शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों और दुबहा के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त कर उसके परिवार वालों को सूचना दी। एसओ डीके यादव ने शव का पंचनामा भरने की बात कही। इस पर परिवार वाले राजी नहीं हुए और बिना शिकायत के ही शव को लेकर गांव सुजानपुर चले गए। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें