फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 30 Jan 2016 07:46 PM IST
उचौलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह हाइवे पर सोनौवा तिराहा के पास बाइक सवार तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना पसगवां क्षेत्र के गांव सुनौरा निवासी धनपाल, पत्नी नन्ही और एक अन्य महिला ज्ञानवती को बाइक पर लेकर कहीं जा रहा था। चौकी क्षेत्र में हाइवे पर सोनौवा तिराहा के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे धनपाल का पैर टूट गया। इसके अलावा बाइक सवार अन्य लोग भी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामसिंह पवार ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके से भागे कार चालक को जेबीगंज पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें