क्षेत्र के ग्राम गंगानगर निवासी 45 वर्षीय बूटा सिंह गुुरुवार को तिकुनियां बेलरायां मार्ग स्थित किसान फिलिंग स्टेशन से बाइक में पेट्रोल भरवाकर निकल रहा था तभी खैरेटिया सेंटर से आ रही गन्ना भरी ट्रॉली से टकरा गया। घायलावस्था में राहगीरों ने बूटा सिंह को तिकुनियां पीएचसी में भर्ती कराया। उधर ट्रैक्टर चालक घबराकर ट्रैक्टर ट्रॉली से कूद कर भाग गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गयी।