थाना क्षेत्र फरधान में असलहों से लैस दो बदमाशों ने एक व्यापारी से बाइक लूट ली और फरार गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
थाना क्षेत्र फरधान के ग्राम पकरिया निवासी सुरेशचंद्र वर्मा की लखीमपुर में छाउछ चौराहे पर दुकान है। शुक्रवार को शाम लगभग 7.45 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में लीलाकुंआ नहर पुल के पास खड़े दो बदमाशों ने हाथ देकर यह कहते हुए सुरेशचंद्र वर्मा को रोका कि उनकी बाइक पंक्चर हो गई है। सुरेशचंद्र वर्मा जैसे ही अपनी बाइक रोक कर नीचे उतरे बदमाशों ने असलहा दिखाकर उनसे चाबी ले ली। एक बदमाश सुरेशचंद्र वर्मा की तथा दूसरा अपनी बाइक स्टार्ट कर लखीमपुर की तरफ फरार हो गए। सुरेशचंद्र वर्मा ने फोन से अपने घर वालों को बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।