फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़ौरा में नकाबपोश बदमाशों का धावा

Wed, 29 Jul 2015 11:08 PM IST
सिंगाही।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भिड़ौरा में एक घर में घुसे सात नकाबपोश बदमाशों ने परिवार वालों को बांधने के बाद 25 हजार रुपये और एक लाख का सामान लूट लिया। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ जेपी यादव ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बे से सटे गांव भिड़ौरा निवासी जहूर मंगलवार की रात मय परिवार गर्मी अधिक होने के कारण आंगन में सो रहे थे। मेन गेट में दरवाजा न होने के कारण सात नकाबपोश बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए और सो रहे जहूर और उसके बेटे अरमान को जगाया। उनके जागते ही बदमाशों ने तमंचा लगाकर शोर न करने का इशारा किया। उसके बाद अरमान की टीशर्ट उतरवाई। उसके बाद उसे फाड़कर जहूर और अरमान के हाथ बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद घर में रखे 25000 रुपये नकद, सोने के तीन जोड़ी मटर माला, एक जोड़ी झुमकी और तीन जोड़ी पायल उठा ले गए। विरोध करने पर अरमान की बदमाशों ने पिटाई भी की। जहूर ने पुलिस को लूटपाट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें