मोहल्ला बरखेरवा में ओवरब्रिज के निकट एक बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोर छह पेटी बीयर और तीन हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मोहल्ला महाराजनगर निवासी राजीव सलूजा ने बताया कि उनकी बीयर शॉप मोहल्ला बरखेरवा में ओवरब्रिज के पास है। बुधवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और वहां रखीं छह पेटी बीयर और तीन हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह दुकान पहुंचे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।