फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में युवक को तमंचे की बट से पीटा, लूट भी की

Sun, 01 Feb 2015 12:09 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में देर रात एक युवक पर कातिलाना हमला कर उसके साथ लूटपाट की गई। घायल युवक को परिवार वालों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। शहर के अंदर हुई वारदात में भी पुलिस को पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवकालोनी की है। मोहल्ले का युवक लखनऊ में स्वास्थ्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है। शनिवार को वह लखनऊ से अपने घर आया था। रात करीब नौ बजे अभिषेक बेहजम चौराहे से नहर के पास टहल रहा था, तभी अचानक चार पांच अज्ञात बदमाशों ने उसे आकर घेर लिया। बदमाशों ने लूट के इरादे से तमंचे की बट से उसके सिर व मुंह पर कई घातक प्रहार किए, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया, इस दौरान बदमाश उसके गले में पड़ी सोने की चैन छीन ले गए। अभिषेक अपने साथ हुई लूट की वारदात बताने की स्थिति में नही है। जिससे पूरी वारदात पता नही हो सकी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मोहल्ले के लोगों के साथ घायल अभिषेक को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना के बाद करीब सवा दस बजे पुलिस मोहल्ले में पहुंची। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें