हैदराबाद थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों को लेकर दो स्थानों पर हुई मारपीट की वारदातों में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मारपीट की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज की गई है।
जड़ौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में अमरनाथ, अमन, आशा देवी, पूजा देवी ने एकराय होकर विपक्षी रामचंद्र की पत्नी बेबी, उसके बेटे शिवम को लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। महिला ने चारों के नामजद खिलाफ रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
इधर देवकली गांव में पंचायत मित्र की नियुक्ति करने, मनरेगा योजना में काम करने को लेकर हुए विवाद में घनश्याम, मुलायम, रामप्रसाद, शेरू ने एकराय होकर विपक्षी विजय कुमार की लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। विजय कुमार ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर छानबीन और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।