एसएसआई फूलबेहड़, का तबादला निरस्त
एसपी मनोज कुमार झा ने बरबर और खीरी पुलिस चौकी इंचार्ज को रिवर्ट कर दिया है। इसके अलावा कई दरोगाओं और 36 सिपाहियों को भी इधर से उधर किया गया है।
एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि चौकी प्रभारी बरबर संदीप यादव को रिवर्ट कर एसआई के पद पर थाना फरधान भेजा है। थाना फरधान के एसआई अतुल कुमार अब बरबर चौकी इंचार्ज होंगे। मिश्राना चौकी प्रभारी मनोज यादव को चौकी जेल गेट, चौकी प्रभारी सुंदरवल का तबादला संशोधित कर उन्हेें चौकी प्रभारी मिश्राना बनाया है। चौकी प्रभारी एलआरपी उमेश्वर प्रताप को एसएसआई मोहम्मदी, एसएसआई मोहम्मदी तौफीक खां का स्थानांतरण संशोधित कर उन्हें एसएसआई मैगलगंज के पद पर भेजा है। कोतवाली सदर के एसआई मनोज कुमार अब एलआरपी चौकी इंचार्ज होंगे। मैगलगंज के एसएसआई रामसरन पांडेय को एसएसआई गोला, एसएसआई गोला सत्यप्रकाश यादव को एसएसआई निघासन के पद पर भेजा गया है। चौकी प्रभारी शारदानगर मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी औरंगाबाद, औरंगाबाद चौकी प्रभारी को शारदानगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। थाना सिंगाही के एसआई विशंभर दयाल खीरी कस्बा चौकी इंचार्ज होंगे। खीरी कस्बा चौकी इंचार्ज अंसार हुसैन को थाना खीरी, एसएसआई फूलबेहड़ का पूर्व हुआ तबादला निरस्त कर दिया है। अब वह फूलबेहड़ में ही एसएसआई होंगे। एसएसाई पसगवां अवधेश यादव का स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें थाना भीरा भेजा है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने 36 सिपहियों को भी इधर से उधर किया है।