हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव निपनिया निवासी डीसीबी के रिटायर्ड मैनेजर के घर से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात लाखों का माल पार कर दिया।
गांव निपनिया निवासी जितेन्द्र सिंह रिटायर होने के बाद अपने पैतृक गांव में लखीमपुर-गोला मुख्य मार्ग पर मकान बना कर रह रहे हैं। मंगलवार को वह अपने पूरे परिवार के साथ बड़े बेटे के यहां शाहजहांपुर गए थे। घर पर ताला लगा था। बीती रात चोर घर के पीछे लगी खिड़की काट कर घर में घुस गए। लॉकर और सेफ का ताला काटकर 50 हजार की नकद, लैपटॉप, सोने के कंगन समेत तमाम सोने चांदी के अभूषण, बर्तन आदि लाखों का माल चुरा ले गये। मैनेजर के भाई आदितेन्द्र सिंह और ग्रामीण जब सुबह शौच के लिए सड़क की तरफ गए तो उन्होंने घर की खिड़की टूटी देख कर चोरी की आशंका जताई। मैनेजर को फोन किया और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।