फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी

Fri, 18 Sep 2015 05:33 PM IST
रजागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के  गांव निपनिया निवासी डीसीबी के रिटायर्ड मैनेजर के घर से चोरों ने  बृहस्पतिवार की रात लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निपनिया निवासी  जितेन्द्र सिंह रिटायर होने के बाद अपने पैतृक गांव में लखीमपुर-गोला मुख्य मार्ग पर मकान बना कर रह रहे हैं। मंगलवार को वह अपने पूरे परिवार के साथ बड़े बेटे के यहां शाहजहांपुर गए थे। घर पर ताला लगा था। बीती रात चोर घर के पीछे लगी खिड़की काट कर घर में घुस गए। लॉकर और सेफ का ताला काटकर 50 हजार की नकद, लैपटॉप, सोने के कंगन समेत तमाम सोने चांदी के  अभूषण, बर्तन आदि लाखों का माल चुरा ले गये। मैनेजर के भाई आदितेन्द्र सिंह और ग्रामीण जब सुबह शौच के लिए सड़क की तरफ गए तो उन्होंने घर की खिड़की टूटी देख कर चोरी की आशंका जताई। मैनेजर को फोन किया और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें