फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरा, बेटी की मौत, मां समेत दो घायल

Tue, 12 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
- सोमवार की सायं गांव सलेमपुर में हुआ हादसा 
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कोन निवासी राधेश्याम के घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे उसके मलबे के नीचे दबकर उनकी पुत्री 19 वर्षीय रूबी की मौत हो गई, जबकि पत्नी सरोजनी और पुत्री सुधा घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोन निवासी राधेश्याम ने बताया कि सोमवार की सायं करीब आठ बजे बिजली चली गई। जिस पर उसकी पत्नी सरोजनी देवी छज्जे के नीचे चारपाई डालकर पुत्री रूबी और सुधा के साथ बैठ गईं। इसी बीच अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। जिससे मलबे के नीचे पत्नी और दोनों पुत्रियां दब गईं। इससे घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रूबी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने घायल पत्नी और पुत्री की हालत अधिक खराब होने पर भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें