फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड के 10 चीनी गोदाम सीज

Thu, 04 Feb 2016 07:35 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के 10 चीनी गोदाम रात में सीज कर दिए गए। सीज गोदामों में चार लाख 97 हजार 487 क्विंटल चीनी बताई गई है। डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने ये कार्रवाई की।
विज्ञापन

तीन फरवरी की रात लगभग 11 बजे एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार अशोक कुमार यादव, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के विशेष सचिव भूपेश राय, सहायक गन्ना  विकास निरीक्षक अमर प्रताप सिंह, बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के सेल्स मैनेजर राहुल मिश्र और तहसील कर्मी चीनी मिल के चीनी भरे गोदामों पर पहुंचे और 10 गोदामों को सीज कर दिया। बता दें तीन फरवरी बुधवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी, जिसमें पांच जनवरी को डीएम किंजल सिंह के उस आदेश का जिक्र किया गया था, जिसमें उन्होंने बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड इकाई द्वारा उत्पादित समस्त चीनी स्टाक चीनी मिल अध्यासी के साथ-साथ संयुक्त प्रभार में रखे जाने के लिए एसडीएम गोला एवं सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गोला को अधिकृत किया गया था। पांच जनवरी को डीएम का आदेश होने के बावजूद 28 दिनों तक  अधिकारियों ने उत्पादित चीनी को संयुक्त प्रभार में नहीं लिया था और बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी उत्पादित कर स्वच्छंदता से बिक्री करती रही। साथ ही सुप्रीम कोर्ट और डीएम के आदेश के बावजूद गन्ना किसानों को बिक्री की गई चीनी के 85 प्रतिशत राशि का भुगतान भी नहीं किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम किंजल सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने अधिकारियों के साथ जाकर 10 चीनी गोदाम सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

--
डीएम के आदेशानुसार गोदाम सीज किए गए हैं। चीनी कुर्क नहीं की गई है। चीनी बिक्री की व्यवस्था की जाएगी।
- विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम गोला गोकर्णनाथ-खीरी
--
चीनी गोदामों को सीज किए जाने की मुझे जानकारी नहीं है, मैं बाहर हूं।
- ओमपाल सिंह, यूनिट हेड, बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड गोला गोकर्णनाथ-खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें