थाना नीमगांव पुलिस ने बुधवार को एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त का चालान भेज दिया है।
एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक अपराधी कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद रामविलास यादव, सिपाही विनोद मिश्रा और राकेश यादव ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शंकर तेली निवासी सेहरुआ थाना नीमगांव बताया। एसओ बृजेंद्र यादव ने बताया कि इसे 30 जून को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके विरुद्ध थाना नीमगांव में हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। अभियुक्त का चालान भेज दिया गया है।