फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरिया गांव में आग से पांच घर जले

Tue, 24 Nov 2015 11:25 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के गांव अतरिया में अचानक लगी आग से पांच घर जल गए। आग से एक घर में हाल ही में आया नवविवाहिता के दहेज का सारा सामान जल गया। अग्निकांड में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे के आसपास एक घर में आग लग गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आग ने एक-एक कर पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से करामत उनके पुत्रों अलाउद्दीन, सलाहुद्दीन, फिसाहुद्दीन, अजहरुद्दीन के घर जल गए। घर में महिलाएं ही थीं इस कुछ बचाया नहीं जा सका। फिसाहुद्दीन की शादी जल्दी ही हुई थी और दहेज में आया सारा सामान घर में ही रखा था, जो कि पूरी तरह से जल गया। आग बुझाने का प्रयास ग्रामीणों ने किया लेकिन उनको सफलता नहीं मिल सकी। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। सूचना पर तहसीलदार राजू कुमार समेत राजस्व कर्मी गांव पहुचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें