फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कोड पूछकर निकाले चार हजार

Wed, 06 May 2015 08:14 PM IST
रजागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रैया के खाताधारक से एटीएम कोड पूछकर जालसाजों ने चार हजार रुपये निकाल लेने की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

हर्रैया के रामपाल का स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। उसके नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि हम बैंक से बोल रहे हैं आपके खाते और एटीएम की डिटेल चेक करना है। एटीएम नंबर बता दो अन्यथा कुछ दिन बाद लेनदेन बंद हो जाएगा। रामपाल ने बैंककर्मी समझकर अपना कोड बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उसके खाते से चार हजार रुपया निकले हैं। पीड़ित रामपाल ने बैंक जाकर पता किया तो उसे जानकारी हुई कि यह चार हजार रुपये किसी उचक्के ने उड़ा लिए हैं। खाताधारक ने मामले की सूचना हैदराबाद पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें