ससुराल आ रहे युवक को गांव के ही चार लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया, युवक का मेडिकल कराकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार जिला फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव पिखनापुर निवासी सुदेश कुमार अपनी ससुराल जंगबहादुरगंज के निकट गांव बद्दापुर के महेश के यहां सोमवार की शाम बाइक से आ रहा था तभी गांव के ही ब्रजेश, अंबिका, रामकरन और संतराम से मामूली बातचीत हो गई, इसी को लेकर इन चारों ने उसकी खासी पिटाई कर दी जिससे उसके सिर में चोटे आईं। पुलिस ने उसका पसगवां सीएचसी में मेडिकल कराकर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।