फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में जख्मी एनपीआरसी की मौत

Sat, 06 Jun 2015 08:01 PM IST
संपूर्णानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी और शिक्षा विभाग में एनपीआरसी 45 वर्षीय भानु गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एनपीआरसी भानु गुप्ता अपनी बेटी के साथ कार से एक समारोह में शामिल होने के लिए भरतपुर राजस्थान जा रहे थे।   आगरा के पास अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं थी और गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से पांच जून को  उनको घर लाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें पर नंदलाल, सुदर्शन, जनार्दन चौबे, बाबूराम गुप्ता, विजय गुप्ता, बब्लू गुप्ता, गोविंद मलहोत्रा, रईस अहमद सहित तमाम लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें