पुलिस से पीछा छुड़ाने के चक्कर में हुई घटना
कार सीज, आठ गोवंशीय पशुओं को बरामद किया
बुधवार रात पशुओं से भरी एक जाइलो कार पुलिस से पीछा छुड़ाने के चक्कर में एक बाइक सवार को रौंदते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से छह गोवंशीय पशुओं बरामद कर उन्हें ग्रामीणों की सुपुर्दगी देकर कार को थाना लाकर सीजकर दिया। घायल बाइक सवार को गोला सीएचसी भेज गया है।
रात 11 बजे ग्राम खंदनी निवासी फोटोग्राफर शिशुपाल वर्मा बाइक से एक शादी में भाग लेने जा रहा था। इसी बीच गोला मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम मूड़ाभाई के पास सामने से तेजगति से आ रही जाइलो कार जिसका पुलिस पीछा कर रही थी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार शिशुपाल गंभीर घायल हो गया। हड़बड़ाहट में कार बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को पीछा करते देख पशु तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने घायल फोटोग्राफर को सीएचसी गोला भेजकर जब कार की डिग्गी खोली तो उसमें छह गोवंशीय पशु मिले। पुलिस ने पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देकर कार को थाना लाकर सीज कर दिया। एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि दुर्घटना और पशु बरामदगी की संयुक्त रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। साथ ही कार नंबर के आधार पर पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर गोला के डॉक्टरों ने शिशुपाल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।