फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर लेखपाल की तहरीर पर दर्ज  हुआ वन अधिनियम में मुकदमा

Sun, 29 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा।
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
चपरतला के जंगल में पेड़ों के कटान का मामला
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव चपरतला में स्थित जंगल से चोरी-छिपे हो रहे पेड़ों के अवैध कटान मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। एसडीएम मंशाराम के निर्देश पर लेखपाल ने तहरीर दी थी।  
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर स्थित जंगल में शीशम और सागौन के पेड़ लगे हैं। वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से इस जंगल के कई पेड़ काटकर गायब किए जा चुके हैं। इसकी जानकारी प्रधान को हुई, तो उसने शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इसके बाद हरकत में आए मितौली एसडीएम ने थाना पुलिस को मुकदमा लिखने का आदेश दिया था, लेकिन हलका दरोगा और वन रेंजर ने मौके पर जाकर एक बार लकड़कट्टों को पकड़ा फिर मामला रफा-दफा कर दिया। इसके बाद लकड़कट्टों ने दोबारा जंगल में कई पेड़ काट डाले, जिस पर प्रधान ने फिर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मैगलगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी गर्दन फंसते देख एक ठेकेदार पर जुर्माना काट दिया है। इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें