फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलने के डेढ़ घंटे बाद  ऑफ हो गया था मोबाइल

Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीरा के भानपुर की वृद्धा की बुधवार को सीतापुर में मिली थी लाश
विज्ञापन

सीतापुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गई भानपुर गांव की बुजुर्ग महिला किरन देवी की गोली मारकर हत्या किए जाने से हर कोई हैरान है। आखिर एक 65 साल की बुजुर्ग महिला की किससे दुश्मनी थी, किसने उसकी जान ली, ये कुछ सवाल हैं जिसका किसी के पास उत्तर नहीं है। घर वालों के मुताबिक वृद्धा शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीतापुर के लिए निकलीं थीं, घर से निकलने के डेढ़ घंटे बाद ही उनका मोबाइल आफ हो गया। 
भीरा थाना क्षेत्र के चंद्रकिशोर अग्निहोत्री की पत्नी किरन दो बेटों अनूप एवं आलोक के परिवारों के साथ भानपुर में रहती थीं। बुधवार को सीतापुर में एक विवाह समारोह था, उनके पिता और भाई गांव में थे, इसलिए उन लोगों ने मां को ही सीतापुर जाने को कह दिया, बुधवार को दिन में 12.30 बजे वह घर से रिक्शे से सीतापुर जाने के लिए बस अड्डे चली गईं। करीब डेढ़ बजे बाद इन लोगों ने मां को फोन लगाकर जानना चाहा कि क्या वह सीतापुर पहुंच गईं हैं तो उनका फोन बंद मिला। शाम को छह बजे के बाद थाने से उनको मां का शव मिलने की जानकारी मिली। बुधवार रात को ही चंद्रकिशोर की ओर से सीतापुर कोतवाली में लूट के लिए गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। रात को ही पोस्टमार्टम होने के बाद सुबह शव गांव पहुंच गया। दोपहर बाद अंत्येष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र अनूप के मुताबिक उनकी 65 साल की मां के साथ किसकी दुश्मनी हो सकती है। वह अक्सर घर के बाहर आया जाया करती थीं, इसलिए कभी नही सोचा था कि ऐसा हादसा हो सकता है। अनूप के मुुताबिक मां के पास मौजूद 15 हजार रुपये, गले में पड़ी सोने की चैन एवं कान का एक कुंडल गायब है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें