पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर रविवार को एक 13 वर्षीय किशोरी की गन्ना भरे ट्रक के पिछले पहिये से कुचल कर मौत हो गई। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पंजाबघाट निवासी विश्वनाथ की 13 वर्षीय पुत्री किरन रविवार को सुबह साइकिल से घर जा रही थी। वहीं गन्ना भरा एक ट्रक संपूर्णानगर मिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान किशोरी की साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ी। ट्रक का पिछला पहिया किशोरी के ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है बताया जा रहा है कि इसमें समझौता होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है।