फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Wed, 01 Apr 2015 05:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव जसवंतनगर बाजार के पास मंगलवार की देरशाम हुई मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की भी मौत हो गई, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या दंपति समेत तीन हो गई है। मृतक दंपति सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव गुडपुरवा के निवासी थे। जबकि तीसरा युवक पास के गांव समोदीडीह का निवासी था।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव गुडपुरवा निवासी 42 वर्र्षीय मेवालाल पत्नी 40 वर्षीय मालती देवी की दवा लेने बाइक से लखीमपुर आए थे। उनके साथ समोदीहीड निवासी 27 वर्र्षीय दिनेश भी था, जो बाइक चला रहा था। रास्ते में जसवंतनगर बाजार के पास बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें मेवालाल और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मालती गंभीर रूप से घायल हो गई, उसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक मेवालाल के भाई दिलेराम ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने मोबाइल से सूचना दी थी, जिसके बाद परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। दिलेराम ने बताया कि मेवालाल अपने पीछे छह पुत्रियां छोड़ गए हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। जबकि चार नाबालिग हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शवों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
हादसे में मृत महिला की शिनाख्त
लखीमपुर खीरी। सीतापुर रोड पर मंगलवार की रात चिमनी गांव के पास हुई दुर्घटना में मृत महिला की शिनाख्त सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव हरिकिशुनपुर निवासी 60 वर्र्षीय रामदेवी पत्नी गयाप्रसाद के तौर पर हुई है। वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बालाजी मंदिर शारदानगर से घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें