फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बीमा के नाम पर तीन लाख ठगे

Sun, 03 May 2015 11:07 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना बीमा में 15 लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने महिला से तीन लाख की ठगी कर ली है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हरदोई के ग्राम बहिरवा निवासी पूनम राठौर जंगबहादुरगंज कस्बे में चाय बेचकर जीवन यापन करती थीं। इसी दौरान उसके पति रामनरेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसे दुर्घटना बीमा के रूप में पांच लाख रुपये मिले थे जो जंगबहादुरगंज की एसबीआई शाखा में जमा किए थे। 27 अप्रैल को महिला ने तीन लाख रुपये निकाले तभी पसगवां थाने के मढ़िया गंाव का एक युवक उससे मिला। युवक उसे 15 लाख दिलाने के बहाने बाइक से मोहम्मदी लाया और तीन लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें