थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक युवक आटा चक्की के पटे में फंस गया,
जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
क्षेत्र
के गांव जेठरा निवासी 30 वर्षीय युवक अतुल मिश्रा गांव के ही अनुपम अवस्थी
की आटा चक्की पर किसी काम से गया था, उस समय आटा चक्की चल रही थी। बताते
हैं अतुल चक्की के पटे के नजदीक खड़ा था, अचानक वह उसमें फंस गया। जिससे
उसका एक हाथ और एक पैर धड़ से अलग हो गया। आनन-फानन में गांव वालों ने उसे
जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर
दिया।