लखीमपुर मार्ग पर सुबह घने कोहरे में दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत में दो चालक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीलीभीत बस्ती मार्ग पर सुबह उत्तराखंड से आयुर्वेद की दवाएं लादकर लखीमपुर की तरफ जा रहे ट्रक की मुड़िया गांव के पास गन्ने से लदी ट्रॉली को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर सालिक निवासी सबली थाना हरियाणा तथा दूसरे ट्रक का ड्राइवर शंकर निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें राहगीरों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दोनों ट्रकों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।