फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बदमाश अस्पताल में, दूसरे का पुलिस ने भेजा चालान

Wed, 02 Sep 2015 11:12 PM IST
शारदानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ पुलिस ने दुकान से संदूक चोरी के मामले में पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी का चालान भेज दिया है। घटना में घायल हुए दूसरे बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार हुए तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस लगी है। दिनदहाड़े घटी इस घटना से दुकानदारों में दहशत है।
विज्ञापन

सुहेला गांव निवासी शिवकुमार की शारदानगर पुलिस चौकी के निकट वर्मा डीजल के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक बाइक में पेट्रोल डालने दुकान पर पहुंचा। पेट्रोल न होने की बात कहकर दुकानदार शिवकुमार पड़ोसी दुकानदार के यहां जाकर गपशप करने लगा। बताते हैं इतने में पेट्रोल लेने आया युवक दुकान में रखा संदूक उठा कर भागने लगा। यह देख दुकान स्वामी ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। बताते हैं कुछ ही दूर होटल पर बैठे युवक के अन्य साथी भी बाइक पर सवार हो लिए। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। संदूक लेकर भाग रहे युवकों ने बाइक ढखेरवा रोड पर मोड़ दी। इस बीच पुलिस और ग्रामीण बदमाशों का पीछा करते रहे। भाग रहे बदमाश खैरापुरवा गांव के निकट बाइक समेत गिर पड़े। इसमे एक बदमाश गंभीर घायल हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि मौके से एक बदमाश फरार हो गया। फूलबेंहड़ पुलिस ने घायल बदमाश खीरी थाना क्षेत्र के टिप्पन गांव निवासी इंद्रजीत को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्थे लगे आरोपी गदियाना निवासी वसीम का चोरी और माल बरामदगी की धाराओं में बुधवार को चालान भेज दिया। जबकि फरार हुए तीसरे बदमाश नौधनपटना निवासी लाला की तलाश जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें